(दु:खद) यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 3 महिलाओं की मौत जबकि 26 हुए घायल

11 जून 2024 को रात्रि करीब 9 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री वाहन UK 06 PA 1218 (बस) गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की ओर आते समय स्थान गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व व अन्य आपदा मोचन दलों द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुये घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यात्री बस में वाहन चालक व परिचालक सहित कुल 29 लोग(12 महिला, 15 पुरुष व 2 बालिका) सवार थे। दुर्घटना में 14 लोग सामान्य घायल, 12 गम्भीर घायल तथा 3 महिला तीर्थंयात्रियों की मृत्यु हुयी है।

1 तीर्थयात्री (महिला) की घटना स्थल पर मृत्यु हुई है,जबकि 2 को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घायलों को उपचार हेतु प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में लाकर प्राथामिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है।

गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश/ दून अस्पताल दून में रेफर किया गया है। मृतक के शवों को जिला चिकित्सालय मॉर्चरी में रखा गया है। पंचायतनामा / पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही की जा रही है।

गंगनानी में गत रात्रि हुई बस दुर्घटना में घायल 26 लोगों में से एम्स ऋषिकेश में भर्ती 17 यात्रियों में से एक व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी यात्रियों की हालत में सुधार बताया गया है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती 9 यात्रियों में से परिजनों के अनुरोध पर दो को हायर सेंटर रेफर करने के साथ ही बाकी को डिसचार्ज कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने एम्स ऋषिकेश में जाकर गंगनानी बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वाथ्य की स्थिति व उपचार के बारे में जानकारी ली।

आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री पटवाल ने इस दुर्घटना में मृतक तीन महिला यात्रियों के परिजनों से भी भेंट कर जिला प्रशासन उत्तरकाशी की तरफ से उन्हें सांत्वना प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

श्री पटवाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार एम्स में भर्ती यात्री पूरण सिंह की स्थिति स्थिर बनी हुई है और शेष अन्य 16 लोगों की हालत में सुधार है।


इधर जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती 9 सामान्य घायलों में से दो लोगों के उनके अनुरोध पर देहरादून के लिए रेफर करने के साथ ही 7 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि सामान्य रूप से घायल यह सभी लोग खतरे से बाहर हैं और उन्हें उन्हें परिजनों के अनुरोध पर रेफर व डिस्चार्ज कर दिया गया है।

खबर को शेयर करें ...

Related Posts

21वीं सदी में न्याय के लिए जारी हुआ ‘दो मुट्ठी चावल’ का आदेश। अब संबंधित अधिकारी को देना होगा स्पष्टीकरण।

उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को अब…

खबर को शेयर करें ...

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

पंतनगर विश्वविद्यालय में एससी-एसटी सेल एवं अम्बेडकर भवन छात्रावास के…

खबर को शेयर करें ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ये आपने पढ़ा?

21वीं सदी में न्याय के लिए जारी हुआ ‘दो मुट्ठी चावल’ का आदेश। अब संबंधित अधिकारी को देना होगा स्पष्टीकरण।

21वीं सदी में न्याय के लिए जारी हुआ ‘दो मुट्ठी चावल’ का आदेश। अब संबंधित अधिकारी को देना होगा स्पष्टीकरण।

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

सरहुल पर्व: प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव

सरहुल पर्व: प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव

शहीद दिवस पर सभा में शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि  

शहीद दिवस पर सभा में शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि  

उपभोक्ताओं को लगने जा रहा है महंगाई का करंट, उत्तराखंड में बिजली के दामों में बढ़ोतरी।

उपभोक्ताओं को लगने जा रहा है महंगाई का करंट, उत्तराखंड में बिजली के दामों में बढ़ोतरी।

(दीजिए बधाई) पंत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का हुआ इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयन

(दीजिए बधाई) पंत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का हुआ इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयन