उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के मुख्य फैसले
1- राज्य के आंदोलन के इतिहास को कक्षा 6 से 8 में पढ़ने के लिए ‘हमारी विरासत और विभूतियां’ नामक पाठ्य पुस्तक लागू होंगी.

2- कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा।
3- गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित. अगेती प्रजाति का 375 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का 365 प्रति क्विंटल तय।
4- कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण को हरी झंडी।
5- राज्य संपत्ति के समूह ‘ख’ और ‘ग’ की नियमावली को हरी झंडी।
6- CM एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2 लाख रुपए देने की योजना को हरी झंडी।
7- UPS पेंशन स्कीम को कैबिनेट ने दी हरी झंडी।
8- स्टांप एवं निबंधन विभाग में 29 नए पदों का सृजन।
9- गृह विभाग की सेवा नियमावली को हरी झंडी।
10- ट्राउट पालन को बढ़ावा देने हेतु मत्स्य पालकों के लिए नई योजना को हरी झंडी।
11- उधम सिंह नगर के पराग फार्म की 1354 एकड़ जमीन सिडकुल को दी जाएगी।
12- आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी हरी झंडी।
13- कारागार विभाग की सेवा नियमावली को हरी झंडी।