नगर पालिका परिषद नगला भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ।

भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद नगला के प्रत्याशी सचिन शुक्ला के चुनाव कार्यालय का आज भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला प्रभारी पुष्कर काला और चुनाव प्रभारी राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटा विधिवत शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिन शुक्ला को एक सक्रिय और सक्षम प्रत्याशी बताते हुए उनके लिए समर्थन मांगा। वक्ताओं ने कहा कि सचिन शुक्ला ने नगला बचाव कमेटी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और नगला को उसका अस्तित्व वापस दिलाने में अहम भूमिका अदा की।



पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “कोरोना महामारी के दौरान कुछ नगला विरोधियों ने हाईकोर्ट से नगला को उजाड़ने का आदेश करा लिया था, लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवैधानिक तरीके से नगला को बचाया। अब नगला को सवारने और विकसित करने की लड़ाई शुरू होनी चाहिए।” उन्होंने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को विजयी बनाकर नगला में कमल का फूल खिलाएं।

भाजपा सरकार नगला के विकास और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री अमित नारंग, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना और जिला प्रभारी पुष्कर काला, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुग व राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने नगला के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगलावासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में उपस्थित लोगों का उत्साह बता रहा था कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।


शुभारंभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, विदेशी प्रसाद, डी एन यादव, निर्विरोध निर्वाचित सभासद गोपाल दत्त जोशी, लक्ष्मी डिमरी, सुनील रोहिल्ला, हरीश जोशी, संजय शुक्ला, पप्पी बिष्ट, घनानंद तिवारी, धर्मेंद्र सोलंकी, त्रिलोक नेगी, नंदलाल यादव, रोहित चौहान, जितेंद्र शुक्ला, रविकांत वर्मा, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, डी के सिंह, शेर बहादुर सिंह, अंकित सिंह राकेश गुप्ता सचिन शर्मा राजेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, हरीश जोशी समेत समस्त सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    पन्तनगर (एस0के0 श्रीवास्तव) पन्त विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डा0 जे0पी0…

    खबर को शेयर करें ...

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    पन्तनगर (सुनील श्रीवास्तव) मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में आनंदी…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान