पंतनगर में महिला से अश्लील बातों के आरोप मामले में हुई बड़ी कार्यवाही। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।
आपको बता दें कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र से विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विधायक बेहड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुँच गया, जिसके बाद थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।