(बड़ी उपलब्धि) पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा चौगर्खा नस्ल की बकरी का कराया गया पंजीकरण

पन्तनगर विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग ने चौगर्खा बकरी की नस्ल को आईसीएआर-एनबीएजीआर, करनाल द्वारा 7 जनवरी, 2025 को घोषित उत्तराखंड की एक विशिष्ट नस्ल के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दिला दी है।

पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग, पंतनगर के डा. सी.वी. सिंह, डा. आर.एस. बरवाल और डा. बी.एन. शाही के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम इस प्रयास में शामिल थी। इस नस्ल को आईसीएआर-आईवीआरआई और अन्य योगदानकर्ताओं के साथ सह-आवेदक के रूप में पंजीकृत किया गया है।

मुख्य रूप से यह अल्मोड़ा के भैंसिया छाना, धौलादेवी, धौलछीना, नौगांव, लमगड़ा और उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के आसपास के क्षेत्र में पायी जाती है तथा समशीतोष्ण जलवायु के अनुकूल हैं। यह नस्ल आकार में छोटी होती है और मांस के उद्देश्य से पाली जाती है।

चौगर्खा बकरियों का रंग काला, हल्का कथ्थई एवं सफेद होता है। पशु आनुवांशिकी और प्रजनन विभाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के आसपास के क्षेत्रों में चौगर्खा बकरी के प्रजनन क्षेत्र में आधारभूत सर्वेक्षण करने वाला पहला विभाग है, तथा इस विभाग के वैज्ञानिकों की एक टीम वर्ष 2005 से लगातार इस नस्ल को पंजीकृत कराने के लिए काम कर रही थी।

जून, 2024 में, एनबीएजीआर, करनाल द्वारा नियुक्त वैज्ञानिकों की एक टीम ने चौगर्खा बकरी के प्रजनन क्षेत्र का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप  इस नस्ल का पंजीकरण हुआ। इस बकरी नस्ल को कुमाऊं मंडल के बकरी पालकों द्वारा मांस के उद्देश्य से पाला जा रहा है और यह उनकी कृषि आय में पूरक है।

एक नस्ल के रूप में इसे मान्यता मिलने से बकरी पालकों की बकरियों के आनुवंशिक सुधार/संरक्षण के माध्यम से इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का रास्ता खुल गया है, ताकि इसे और अधिक लाभकारी बनाया जा सके। पशुपालन विभाग उत्तराखंड अब इस  नस्ल को भी सुधार और संरक्षण के लिए राज्य बकरी प्रजनन नीति में मान्यता प्राप्त बकरी नस्ल के रूप में शामिल कर सकता है।

वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर पशु प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. डी कुमार, पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. ए.एच. अहमद, निदेशक शोध डा. अजीत सिंह नैन एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने बधाई दी है। वैज्ञानिकों की इस टीम को दिनांक 17 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नस्ल पंजीकरण प्रमाण-पत्र देने हेतु आईसीएआर-एनबीएजीआर करनाल द्वारा आमंत्रित किया गया है।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    पन्तनगर (एस0के0 श्रीवास्तव) पन्त विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डा0 जे0पी0…

    खबर को शेयर करें ...

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    पन्तनगर (सुनील श्रीवास्तव) मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में आनंदी…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान