यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप, 1 युवक की मौत, 1 घायल।

उत्तराखंड के पहाड़ों में सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर सुबह सुबह नेशनल हाइवे पर हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ।

लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंच गईं। तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दो घायलों को सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह ( 29) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    भारतीय संसद में पंतनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी समिष्ठा भट्ट

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत…

    खबर को शेयर करें ...

    (दुःखद) यहाँ सड़क दुर्घटना में अलग – अलग जगह दंपति सहित तीन लोगों की मौत।

    उधमसिंह नगर के किच्छा और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    भारतीय संसद में पंतनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी समिष्ठा भट्ट

    भारतीय संसद में पंतनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी समिष्ठा भट्ट

    (दुःखद) यहाँ सड़क दुर्घटना में अलग – अलग जगह दंपति सहित तीन लोगों की मौत।

    (दुःखद) यहाँ सड़क दुर्घटना में अलग – अलग जगह दंपति सहित तीन लोगों की मौत।

    (30 मार्च से 27 अप्रैल) मॉं बाल सुन्दरी देवी श्री चैती मेले में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखने के डीएम ने दिए निर्देश

    (30 मार्च से 27 अप्रैल) मॉं बाल सुन्दरी देवी श्री चैती मेले में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखने के डीएम ने दिए निर्देश

    निजी अंगों को पकड़ना। हाईकोर्ट की विवादित टिप्पणी पर सुप्रीमकोर्ट ने जताई नाराज़गी।

    निजी अंगों को पकड़ना। हाईकोर्ट की विवादित टिप्पणी पर सुप्रीमकोर्ट ने जताई नाराज़गी।