शान्ति व्यवस्था भंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 लोग गिरफ्तार साथ ही 102 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही

लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 102 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़,  परवेज अली के पर्यवेक्षण में, जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु शराब के नशे में वाहन चलाने / यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा लड़ाई-झगड़ा/ हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी–

1- प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग, उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाइवे पेट्रोल यूनिट-2 द्वारा 112 की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मनोज सिंह कार्की पुत्र सुरेन्द्र सिंह कार्की, निवासी- चौकोड़ी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ उम्र- 40 वर्ष को स्वयं की पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 Cr.PC के तहत गिरफ्तार किया गया।  

2- थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में हेड का0 गोविन्द वर्मा व का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा 112 की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राकेश चन्द पुत्र नरेन्द्र चन्द, निवासी- ग्राम बीसाबजेड़ थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 38 वर्ष को स्वयं की पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा/ मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 Cr.PC के तहत गिरफ्तार किया गया।  

3- महिला उ0नि0 मीनाक्षी देव, चौकी प्रभारी ओगला व हमराही कर्म0 गणों द्वारा अभियुक्त रविन्द्र प्रसाद उर्फ रवि पुत्र रामी राम, निवासी- तोक हुड़की कौली कन्याल थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 22 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 Cr.PC के तहत गिरफ्तार किया गया।

4- उ0नि0 श्री जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी वड्डा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक, ललित सिंह सौन पुत्र जनक सिंह सौन, निवासी- वड्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

5- थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मंगल सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक व हमराही कर्म0 गणों द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान क्रमश: 1. अभियुक्त पप्पू राम पुत्र मोहन राम, निवासी- पतारवाड़ा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 32 वर्ष को अपनी भाभी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट पर उतारू होने के जुर्म में तथा 2. अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र मदन राम, निवासी- चुतरापानी थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 30 वर्ष, को अपनी ताई के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर, दोनों को धारा- 151 Cr.PC के तहत गिरफ्तार किया गया।

6- जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 28 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधि0 व कोटपा के तहत कार्यवाही की गयी।           

खबर को शेयर करें ...

Related Posts

27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में…

खबर को शेयर करें ...

नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

1856 मतों से सचिन शुक्ला विजय हुई, नगला नगर पालिका…

खबर को शेयर करें ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ये आपने पढ़ा?

27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

(यूसीसी) विवाह संबंधी स्थिति हुई स्पष्ट। यदि कोई विवाह अमान्य या रद्द घोषित भी कर दिया जाए, तब भी उससे जन्मे बच्चे को वैध माना जाएगा

(यूसीसी) विवाह संबंधी स्थिति हुई स्पष्ट। यदि कोई विवाह अमान्य या रद्द घोषित भी कर दिया जाए, तब भी उससे जन्मे बच्चे को वैध माना जाएगा

(नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती) पन्तनगर विश्वविद्यालय में सुभाष उत्सव ‘पराक्रम- 2025’ आयोजित

(नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती) पन्तनगर विश्वविद्यालय में सुभाष उत्सव ‘पराक्रम- 2025’ आयोजित

जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिला नेतृत्व वाली विस्तार प्रणाली पर पांच-दिवसीय सहयोगात्मक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिला नेतृत्व वाली विस्तार प्रणाली पर पांच-दिवसीय सहयोगात्मक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उत्तरकाशी में डोली धरती, लोगों को लगे भूकंप के झटके।

उत्तरकाशी में डोली धरती, लोगों को लगे भूकंप के झटके।