(7 दिन का राष्ट्रीय शोक) प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में रात को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी: प्रधानमंत्री

हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है।” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने।  हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, डॉ. मनमोहन सिंह ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

“जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि

मनमोहन सिंह जी ने अपार ज्ञान और अखंडता के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी नम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने राष्ट्र को प्रेरित किया।

श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक को खो दिया है। हम लाखों लोग जिन्होंने उनकी प्रशंसा की, उन्हें गर्व के साथ याद करेंगे।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    पन्तनगर (एस0के0 श्रीवास्तव) पन्त विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डा0 जे0पी0…

    खबर को शेयर करें ...

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    पन्तनगर (सुनील श्रीवास्तव) मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में आनंदी…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान