जम्मू-कश्मीर से माँ की अस्थियां गंगा घाट पर विसर्जन करने आये थे, खो गया डेढ़ लाख सामान का बैग

मधु प्रीत कामिनी पत्नी ओम राज निवासी रामबन, थाना- जिला रामबन, जम्मू & कश्मीर अपनी माता चंचला कुमारी के आकस्मिक निधन पर उनकी अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर विसर्जन करने के पश्चात अपने परिवार सहित गंगा स्नान हेतु संगम घाट, देवप्रयाग पर आई थी। लगभग दोपहर 1 बजे बाद देवप्रयाग से गंगा स्नान करने के उपरान्त प्रस्थान कर मधु प्रीत कामिनी जब दर्शन हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित नीलकंठ महादेव के मंदिर में पहुंची तो अनायास पाया कि उनका पर्स जिसमें उनकी यात्रा के समस्त पैसे तथा जेवरात और मोबाईल फोन थे, कही घुम हो गए है।

दिमाग पर जोर डालने पर संभावना व्यक्त करते हुए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव (थाना लक्ष्मणझूला) से बताया कि वह आज नीलकंठ महादेव के दर्शन से पूर्व देवप्रयाग स्थित संगम घाट पर स्नान करने गई थी और संभवत: उनका पर्स वहां पर खो गया है, जिसमें 02 मोबाईल सहित हजारों रूपए व कुछ जेवरात है। लक्ष्मण झूला पुलिस अधिकारी द्वारा इस बात की सूचना से थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल को अवगत कराया गया।

सूचना प्राप्ति पर थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संगम घाट, देवप्रयाग पर सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा कानि0 28CP सुबोध कुमार की मदद से सफलता प्राप्त करते हुए संबंधित महिला का खोया पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स के अन्दर पुलिस को ₹ 45,790/- नगद सहित पीली धातु के दो टॉप्स, पीली धातु की दो अंगूठी, पीली धातु का एक गले का पेंडल, सफेद धातु के 02 पांव के बीछवे, दो एंड्राइड मोबाइल क्रमश:- रेडमी/ओप्पो कंपनी के बरामद हुए।

संबंधित महिला मधु प्रीत कामिनी को उनके पर्स व सामान बारामदगी से अवगत कराया गया। महिला द्वारा सामान प्राप्ति हेतु यात्रा में उनके साथ आए अपने भतीजों मोहित ठाकुर व जगदीप सिंह को थाना देवप्रयाग भिजवाया गया। थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा उपरोक्त समस्त नगदी मय सामान सहित थाने पर आए परिजनों के सुपुर्द कर थाने से रुखसत किया गया।

पूछताछ करने पर संबंधित महिला द्वारा अपने खोए गए सामान की कीमत निम्नवत बताई गई। नगद ₹ 45,790 सहित सोने की धातु के दो टॉप्स, सोने की धातु की दो अंगूठी, सोने की धातु का एक गले का पेंडल, चांदी की धातु के 02 पांव के बीछवे, दो एंड्राइड मोबाइल क्रमश:– रेडमी/ओप्पो सहित कुल कीमत लगभग:—-₹ 1,05,000/-(एक लाख पांच हजार)। कुल सामान की नगदी सहित कीमत लगभग ₹ 1,50,000/- बताई गयी थी।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में…

    खबर को शेयर करें ...

    नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

    1856 मतों से सचिन शुक्ला विजय हुई, नगला नगर पालिका…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

    27 जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) – सीएम धामी

    नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

    नगला नगर पालिका परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने सचिन शुक्ला। 1856 मतों से मिली जीत।

    (यूसीसी) विवाह संबंधी स्थिति हुई स्पष्ट। यदि कोई विवाह अमान्य या रद्द घोषित भी कर दिया जाए, तब भी उससे जन्मे बच्चे को वैध माना जाएगा

    (यूसीसी) विवाह संबंधी स्थिति हुई स्पष्ट। यदि कोई विवाह अमान्य या रद्द घोषित भी कर दिया जाए, तब भी उससे जन्मे बच्चे को वैध माना जाएगा

    (नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती) पन्तनगर विश्वविद्यालय में सुभाष उत्सव ‘पराक्रम- 2025’ आयोजित

    (नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती) पन्तनगर विश्वविद्यालय में सुभाष उत्सव ‘पराक्रम- 2025’ आयोजित

    जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिला नेतृत्व वाली विस्तार प्रणाली पर पांच-दिवसीय सहयोगात्मक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिला नेतृत्व वाली विस्तार प्रणाली पर पांच-दिवसीय सहयोगात्मक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    उत्तरकाशी में डोली धरती, लोगों को लगे भूकंप के झटके।

    उत्तरकाशी में डोली धरती, लोगों को लगे भूकंप के झटके।