उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उनका हाल- चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/06/fb_img_17179340174975067720980079651390-300x200.jpg)
नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाल जाना। बता दें कि कोश्यारी की तबीयत ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।