उत्तराखंड में इस तारीख को होगी मानसून की दस्तक, इस बार 10% अधिक हो सकती है बारिश

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंच सकता है।  साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बौछारों का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अब भी ज्यादातर क्षेत्र वर्षा के लिए तरस रहे हैं।

अब मानसून को लेकर उलटी गिनती भी शुरू हो चुकी है। देश में मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में दस्तक देगा।

उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

प्री-मानसून शावर में आएगी तेजी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। मानसून के दस्तक देने से पहले होने वाली वर्षा को प्री-मानसून शावर कहते हैं। उत्तराखंड में हल्की, मध्यम वर्षा का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन जून मध्य तक प्री-मानसून शावर और तेज हो सकते हैं, जो मानसून आने तक जारी रहेंगे।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    पन्तनगर (एस0के0 श्रीवास्तव) पन्त विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डा0 जे0पी0…

    खबर को शेयर करें ...

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    पन्तनगर (सुनील श्रीवास्तव) मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में आनंदी…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में होगा आयोजित।

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    (टी०डी०सी०) कार्यो के प्रति तय होगी जवाबदेही। किसी भी दशा में कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी- प्रबन्ध निदेशक

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 के पदक विजेताओं ने की कुलपति से मुलाकात

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    भाजपा नेता ने सरेआम दरोगा की पिटाई कर दी

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान

    (UCC) झूठी शिकायतों से अड़ंगा लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना, ये प्रावधान