[tta_listen_btn]
नवोदय विद्यालय समिति यानि एनवीएस ने कई पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां।
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240328_0829557006735318327158876-1024x501.jpg)
नवोदय विद्यालय समिति में 1377 गैर-शिक्षण पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म exams.nta.ac.in/nvs पर जमा कर सकते हैं।
पदों का जानकारी:
महिला स्टाफ नर्स: 121 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: 5 पद
ऑडिट असिस्टेंट: 12 पद
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर: 4 पद
लीगल असिस्टेंट: 1 पद
स्टेनोग्राफर: 23 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर: 2 पद
कैटरिंग सुपरवाइजर: 78 पद
जूनियर सचिवालय सहायक: 381 पद
इलेक्ट्रीशियन कम प्लम्बर: 128 पद
लैब अटेंडेंट: 161 पद
मेस हेल्पर: 442 पद
मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS): 19 पद
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले विस्तृत अधिसूचना navodaya.gov.in पर देख सकते हैं।
आवेदन का समय: 22 मार्च से 30 अप्रैल (शाम 5 बजे) तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल (शाम 5 बजे)
आवेदन फॉर्म में विवरण में सुधार: 2 से 4 मई
शुल्क की बात करें तो पदों के लिए निम्न आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240328_0823444150768073160075189-300x146.jpg)
अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।
भर्ती के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
अब फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
एडमिट कार्ड की सूचना बाद में वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।