[tta_listen_btn]
नानकमत्ता प्रकरण(हत्याकांड) के शातिर अपराधियों (शूटरों) पर न्यायालय के आदेशानुसार उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा दोनो शूटरों पर 25–25 हजार रुपए के ईनाम घोषित कर दिए गए हैं।
मा0 न्यायालय द्वारा दोनो शातिर अपराधियों (शूटरों) पर गैर जमानतीय वारंट भी किया जारी।
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240331_0539141462809198681892176-300x173.jpg)
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240331_0538561103387204778875370-300x174.jpg)
आपको बता दें कि बीते दिनों नानकमत्ता में सुबह-सुबह बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी थी।
सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।