उत्तराखण्ड क्रांति दल की ओर से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को अशोका लीलेण्ड, रूद्रपुर हल्द्वानी मोड़ पर आवागमन की उचित व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-13-at-10.39.52-AM-759x1024.jpeg)
जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में बताया गया है कि हल्द्वानी, लालकुआं, जवाहरनगर, शांतिपुरी तथा पंतनगर से अधिकतर लोग अशोका लीलेण्ड कंपनी में कार्य करने जाते हैं, इसके साथ ही अन्य आमजमानस का भी जयनगर, गदरपुर आना-जाना होता रहता है। सुविधा के लिए पूर्व में वहां एक कट था जिससे आसानी से लोग आते-जाते रहते थे।
वर्तमान में कुछ दिनों पहले हल्द्वानी, लालकुआं, जवाहरनगर, शांतिपुरी तथा पंतनगर से जयनगर, गदरपुर आने-जाने के लिए उस कट को बंद कर दिया गया जिससे अब आमजनमानस को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व प्रशासन के प्रति असंतोष पनप रहा है।
![](https://primenewslinks.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241213-wa00376936470767903864004-1024x470.jpg)
ज्ञापन में अशोका लीलेण्ड, जयनगर, दिनेशपुर को जाने के लिए हल्द्वानी-रूद्रपुर- पंतनगर मोड़ पर से दो पहिया एवं हल्के चार पहिया वाहनों के आने -जाने की व्यवस्था करने की गुहार लगायी गयी है।
ज्ञापन देने वालों में दल के पदाधिकारियों के साथ-साथ जीवन सिंह नेगी कार्यकारी जिला अध्यक्ष, एम सी पाण्डेय जिलाध्यक्ष, आनंद सिंह असगोला वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष यूकेडी तथा नीरज जोशी, महवीर कार्की, सुन्दर सिंह, ख्याल सिंह आदि थे।