जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक- 16.04.2024 को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, उदय राज सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा बगवाड़ा मंडी रुद्रपुर में बनाये गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा तथा स्ट्रांग रुम के आस-पास के क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु अर्धसैनिक बल, पीएसी व आर्म्ड पुलिस बल के साथ समुचित संख्या में स्थानीय नागरिक पुलिस बल को भी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु किये जाने वाले समस्त व्यवस्थाओं जैसे- सी0सी0टी0वी0 कैमरे, बैरिकेटिंग आदि को समय से दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।