भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं

[tta_listen_btn]

आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने भाजपाइयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा के शुरू से अब तक के सफर पर काफी बातें लिखीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज Bharatiya Janata Party (BJP) की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि Bharatiya Janata Party (BJP) अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।



केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।

हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दी थी। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंच रहा है।

हमें NDA का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। NDA एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।      

देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

खबर को शेयर करें ...

Related Posts

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

पंतनगर विश्वविद्यालय में एससी-एसटी सेल एवं अम्बेडकर भवन छात्रावास के…

खबर को शेयर करें ...

सरहुल पर्व: प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने…

खबर को शेयर करें ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ये आपने पढ़ा?

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

(जय भीम) पंत विश्वविद्यालय में डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

सरहुल पर्व: प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव

सरहुल पर्व: प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव

शहीद दिवस पर सभा में शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि  

शहीद दिवस पर सभा में शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि  

उपभोक्ताओं को लगने जा रहा है महंगाई का करंट, उत्तराखंड में बिजली के दामों में बढ़ोतरी।

उपभोक्ताओं को लगने जा रहा है महंगाई का करंट, उत्तराखंड में बिजली के दामों में बढ़ोतरी।

(दीजिए बधाई) पंत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का हुआ इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयन

(दीजिए बधाई) पंत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का हुआ इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयन

बेनी क्षेत्र में यहां हुआ बीज विधायन संयंत्र एवं भंडार गृह का शिलान्यास

बेनी क्षेत्र में यहां हुआ बीज विधायन संयंत्र एवं भंडार गृह का शिलान्यास