दुल्हन बनकर तमाम लोगों को लाखों का चूना लगाने वाली एचआईवी पॉजिटिव निकली। पता चलने के बाद से संपर्क में आए लोग दहशत में है। महिला उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क किया है।
जनपद उधम सिंह नगर से एक हैरान परेशान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।
उसके संपर्क में आए 3 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर का पता चलने पर जाने-अंजाने उसके संपर्क में आए लोग दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से जांच कराने की अपील की है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में भी जुटा है।
जनपद की एक महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी करती थी । यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी और फिर ससुराल से जेवर सहित कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती थी।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस ने एक महीने पहले महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया था। पूर्व में संक्रमित होकर दवा नहीं लेने वालों की भी जानकारी जुटाई गई थी।
इस सूची में दुल्हन बनकर अपराध करने वाली महिला भी शामिल थी। दिसंबर में एक एनजीओ के जरिये स्वास्थ्य विभाग के पास महिला आई थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दवा खाने से इंकार कर दिया था और मोबाइल बंद कर गायब हो गई थी। कई दिन की पड़ताल में उसके जेल में होने का पता चला। मामला एचआईवी से जुड़ा होने की वजह से विभाग कुछ भी बताने से बच रहा है।
चित्रगुप्त मंदिर का भूमि पूजन
पन्तनगर (सुनील श्रीवास्तव) मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में आनंदी…