ये नए कानून 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत में होंगे लागू, इससे पहले पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

नवीन आपराधिक विधियों “भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 “ पर कार्यशाला का आयोजन कर ऊधम सिंह नगर पुलिस के कर्मियों को  प्रशिक्षण दिया गया ।



पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को 1 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में क्रियान्वित किये जाने से पूर्व समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना प्रस्तावित है।

इसी क्रम में आज दिनांक 30/04/2024 को पुलिस लाईन रुद्रपुर में प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पी0ओ0 विपुल पांडे, निरीक्षक संजय चौहान, निरीक्षक प्रीतम सिंह, उ0 नि0 गुरप्रीत कौर, उ0 नि0 सुभाष बिष्ट, और उ0 नि0 मीना बिष्ट,  द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नये क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

एसपी अपराध / यातायात द्वारा बताया गया कि कानून लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है इसलिए सभी पुलिस कर्मियों को संबंधित कानूनों की जानकारी होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कानूनों में संशोधन होते है इसलिए प्रशिक्षण  के माध्यम  से सभी को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि सभी को वर्तमान मे प्रचलित कानूनों की जानकारियां हो सके व अद्यतन रह सके जिससे  समाज व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके व लोगों का कानून व्यवस्था का समय पर लाभ मिल सके।

इस दौरान जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    (पन्तनगर किसान मेला) ये होंगी कृषि कुंभ की विशेषताएं, जानिए सब कुछ

    पन्तनगर विष्वविद्यालय के निदेषक प्रसार षिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने…

    खबर को शेयर करें ...

    युवा प्रेस क्लब द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

    पन्तनगर (एस0के0 श्रीवास्तव) जनपद मुख्यालय, रूद्रपुर में कुडे के पहाड़…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    (पन्तनगर किसान मेला) ये होंगी कृषि कुंभ की विशेषताएं, जानिए सब कुछ

    (पन्तनगर किसान मेला) ये होंगी कृषि कुंभ की विशेषताएं, जानिए सब कुछ

    युवा प्रेस क्लब द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

    युवा प्रेस क्लब द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

    साइबर क्राइम एवं महिला अपराध पर लगेगा अंकुश- मिश्रा

    साइबर क्राइम एवं महिला अपराध पर लगेगा अंकुश- मिश्रा

    (खुशखबरी) अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा इतने दिनों का प्रसूति/मातृत्व अवकाश

    (खुशखबरी) अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा इतने दिनों का प्रसूति/मातृत्व अवकाश

    (ऊधम सिंह नगर) एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी अब होंगे एसपी बागेश्वर, पुलिस लाईन में दी गयी भावभीनी विदाई

    (ऊधम सिंह नगर) एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी अब होंगे एसपी बागेश्वर, पुलिस लाईन में दी गयी भावभीनी विदाई

    सरकारी कर्मियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा व में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में जारी पत्र, पढ़िए

    सरकारी कर्मियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा व में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में जारी पत्र, पढ़िए