(लोहाघाट) कोलिढेक झील में मत्स्य विभाग ने कई प्रजातियों के 1 लाख मत्स्य बीज डाले, प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए होगी लाभकारी

आज लोहाघाट कोलिढेक झील में मत्स्य विभाग की ओर से विभिन्न प्रजाति के 1 लाख मत्स्य बीज संचय किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा कोलिढेक झील में मत्स्य बीज संचय करते हुए कहा कि इस झील से जिले में निरंतर पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं,मत्स्य बीज डालने से झील की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहने के साथ ही झील का पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस झील के निर्माण से जिले में पर्यटकों की संख्या में निरंतर बृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कोलीढेक झील को स्वदेश दर्शन के अंतर्गत लिया गया है और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह झील जनपद में आकर्षण का केंद्र है, हमारा यह भी प्रयास रहेगा की यहाँ आने वाले पर्यटक केवल बोटिंग तक ही सीमित न रहें, उन्हें यहां मनोरंजन के और भी साधन मिले। ऐसा होने से यहां पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ेगी, साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा की हमारा प्रयास है की आने वाले समय में पर्यटकों को हर प्रकार की बेहतर से बेहतर सुविधाएं यहॉं मिले।

इस अवसर पर जनपद मत्स्य प्रभारी केएस बगड़वाल ने बताया कि 1 लाख मत्स्य बीजों में कॉमन कार्प, ग्रास कार्प एवं सिल्वर कार्प हैं। मत्स्य बीजों से लगभग 6 महीनों में मछली की पैदावार शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी, सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि…

    खबर को शेयर करें ...

    यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड राज्य की…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

    यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

    (दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

    (दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

    (पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

    (पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

    काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

    काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

    ई- रिक्शा में की गयी जमकर तोड़- फोड़ का विडियो तो आपने देखा होगा, अब एसएसपी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

    ई- रिक्शा में की गयी जमकर तोड़- फोड़ का विडियो तो आपने देखा होगा, अब एसएसपी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई