(रूद्रपुर) भूसा, पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर 30 जून लगी तक रोक, होगी कार्रवाई


जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों/श्रोतो से ज्ञात हुआ है कि जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खेतों में गेहूं/धान की बची हुई (अवशेष)/चारा आदि को जलाया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण/वातावरण प्रदूषित होता है वही बुजुर्गो, छोटे बच्चों के साथ ही आम जनमानस को भी श्वांस सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गर्मी बढ़ रही है, जिससे आग लगने की सम्भावना भी बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण/वातावरण फैली धुंध से परिवहन में भी काफी दिक्कते आती है। उन्होने बताया कि वर्तमान स्थिति में गेहूॅ/धान की बची हुई अवशेषों भूसा, पराली, पुआल आदि जलाये जाने पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।


       जिला मजिस्टेªट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में भूसा, पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से 30 जून 2024 तक रोक लगाई है।


       उपरोक्त आदेश का उल्लंघन वर्तमान में प्रवृत्त अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्राविधानों व नियमों के तहत अनुमन्य न होने के कारण भा.द.सं. की धारा-188 सपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत दण्डनीय है।   

खबर को शेयर करें ...
  • Related Posts

    (दीजिये बधाई) पंत विश्वविद्यालय की मीनल सिंह को मिलेगी आस्ट्रेलिया में दोहरी डाॅक्टरेट की डिग्री 

    पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान के कुषल…

    खबर को शेयर करें ...

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि…

    खबर को शेयर करें ...

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    क्या ये आपने पढ़ा?

    (दीजिये बधाई) पंत विश्वविद्यालय की मीनल सिंह को मिलेगी आस्ट्रेलिया में दोहरी डाॅक्टरेट की डिग्री 

    (दीजिये बधाई) पंत विश्वविद्यालय की मीनल सिंह को मिलेगी आस्ट्रेलिया में दोहरी डाॅक्टरेट की डिग्री 

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

    यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

    यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

    (दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

    (दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

    (पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

    (पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

    काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

    काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत