विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे कल

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार 10 मई को खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम में कपाट खोले जाने का समय पूर्वाह्न 10.29 बजे निर्धारित है और गंगोत्री धाम में अपराह्न 12.25 बजे कपाटोद्घाटन होगा।

कपाटोद्घाटन के लिए आज गंगा जी की उत्सव प्रतिमा को शीतकालीन प्रवास स्थान मुखवा गांव से डोली में बिठाकर कर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करवाया गया। जबकि यमुना जी की डोली यात्रा भी शीतकालीन प्रवास स्थान खरसाली गांव से शुक्रवार 10 मई की सुबह 6.29 बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। कपाटोद्घाटन को लेकर आध्यात्म और संस्कृति की स्रोत प्राणदायिनी गंगा एवं यमुना नदी के उद्गम क्षेत्र में उल्लास और उत्सव का माहौल है और गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर की फूलों से भव्य सजावट की गई है। प्रशासन के द्वारा तीर्थयात्रियों के स्वागत एवं सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


तीर्थधामों के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा के इस वर्ष के सत्र का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। गंगा जी के मायके मुखवा गॉंव में आज पूजा अभिषेक के साथ लोक देवता समेश्वर तथा ग्रामीणों ने बेटी की तरह गंगा जी को डोली में बिठाकर तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में दोपहर बाद गंगोत्री धाम के लिए विदा किया। इस दौरान सेना के बैंड एवं लोक वाद्यों के साथ ही देव डोलियों के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी अनूठा समां बांधा। परंपरानुसार गंगा जी की ‘जलसा‘ यात्रा का पड़ाव आज भैरोघाटी में हैं और शुक्रवार 10 मई की सुबह भैरोघाटी से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री पुरी पहॅुंचेगी।


उधर यमुना जी की डोली को भी कल सुबह उनके भाई शनिदेव के आगवानी में परंपरापनुसार खरसाली गॉंव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का दक्षिणावर्त क्रम शुरू हो जाएगा।


जिला प्रशासन के द्वारा चारधाम यात्रियों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन के उच्चाधिकारी यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए धामों पर ही कैम्प कर रहे हैं।

यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश देते हुए चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए निरंतर मुस्तैद रहने को कहा है। तीर्थयात्रियों और जनपदवासियों को कपाटोद्घाटन व चारधाम यात्रा हेतु शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी प़क्षों से अनुरोध है कि धामों की दिव्यता व शुचिता को बनाए रखने में सहयोग करें।

खबर को शेयर करें ...

Related Posts

CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि…

खबर को शेयर करें ...

यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड राज्य की…

खबर को शेयर करें ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ये आपने पढ़ा?

CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

CM धामी का बड़ा ऐलान अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाएगा।

यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

यहाँ आने से पहले वाहनों में Dustbin/Garbage Bag लगाना न भूलें। यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते- मुख्य सचिव

(दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

(दु:खद) पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया, अब पुलिस की गिरिफ्त में

(पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

(पंत विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि) पारंपरिक ट्रांसफार्मरों की खराबी से मिलेगा छुटकारा। विद्युत वितरण तकनीक (डी.टी.एम.एस.) पर मिला पेटेंट।

काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

ई- रिक्शा में की गयी जमकर तोड़- फोड़ का विडियो तो आपने देखा होगा, अब एसएसपी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

ई- रिक्शा में की गयी जमकर तोड़- फोड़ का विडियो तो आपने देखा होगा, अब एसएसपी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई